फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Acid given to wife in a mutual dispute health of woman is serious In Sambhal s Chandausi

पति बना हैवान: विवाद में पत्नी को पिलाया तेजाब, तबीयत गंभीर, 23 महीने पहले साथ जीने मरने की खाई थी कसमें

Sat, 08 Apr 2023 10:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 08 Apr 2023 10:58 PM IST
सार

24 मई 2021 को मंदिर में  प्रेम विवाह किया था। कुछ समय बाद उनका तलाक हो गया था। करीब छह माह पहले दोनों में सुलह हुई।

विज्ञापन
Acid given to wife in a mutual dispute health of woman is serious In Sambhal s Chandausi
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के चंदौसी में आपसी विवाद में गांव छाबड़ा निवासी योगेश उर्फ गब्बर ने अपनी पत्नी ज्योति (23) को तेजाब पिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाहिता की मां मीरा देवी की तहरीर पर कुढ़फतेहगढ़ थाने की पुलिस ने गब्बर के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

मुरादाबाद में पीतल बस्ती निवासी मीरा देवी का कहना है कि गांव में परचून की दुकान चलाने वाले गब्बर ने ज्योति के साथ 24 मई 2021 को मंदिर में प्रेम विवाह किया था। कुछ समय बाद उनका तलाक हो गया था। करीब छह माह पहले दोनों में सुलह हुई। शुक्रवार को गब्बर ज्योति को गांव छाबड़ास्थित घर बुला लाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तीन बजे किसी बात पर झगड़ा हुआ तो पति व ससुराल के लोगों ने ज्योति को पीटा और फिर तेजाब पिला दिया। चंदौसी के सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह उसी निजी अस्पताल में मौजूद है, जहां महिला भर्ती है। उसने महिला के द्वारा खुद तेजाब पीने की बात कही है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed