फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Acid attack victim said, what is my fault...audience started crying

Moradabad News: एसिड अटैक पीड़िता ने कहा, मेरी गलती क्या है... रोने लगे दर्शक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Acid attack victim said, what is my fault...audience started crying
मुरादाबाद। मंच पर एक छात्रा अपना चेहरा ढककर आती है। उसने कहा कि लोग कहते हैं कि मैं अपना चेहरा छिपाती हूं। पर मैं अपना चेहरा नहीं, इस समाज की सच्चाई छिपाती हूं। क्या आप इस समाज की सच्चाई देखना चाहते हैं तो ले देखो। इतना बोलकर जैसे ही छात्रा ने जब अपने चेहरे से पर्दा हटाया तो दर्शकों की आखें खुली रह गईं। उसका आधा चेहरा तेजाब से झुलसा हुआ था। पीड़िता ने पूछा कि इसमें मेरी गलती क्या है। वह कहता था कि वह मुझसे मोहब्बत करता है। क्या यही उसकी मोहब्बत है। आज भले ही मेरी खूबसूरती नहीं रही, लेकिन मेरा हौसला वह नहीं तोड़ पाया। छात्रा की हिचकियों को सुनकर दर्शकों की आंखों में आंसू आ गए। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में यह जीवंत अभिनय जेआर कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा मायदा ने किया। उसे बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मिला। दर्शकों के कहने पर उसने दोबारा अभिनय करके दिखाया।
विज्ञापन

मंडल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में दृश्य कला द्वि आयामी एवं त्रियामी, स्थानीय खिलौने एवं खेल तथा एकल नाटक, स्टोरी टेलिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। नाटक एवं एकल अभिनय प्रतियोगिता में उदय कुमार एवं मायदा प्रथम रहे। पेंटिंग्स द्वि आयामी और त्रि आयामी के निर्णायक जन्मेजय सोमवंशी, देवीदत्त शर्मा, डॉ. राकेश जैसवाल एवं मेजर शिवकुमार रहे। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय व नोडल अधिकारी डॉ. श्वेता पूठिया ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत करते हुए सभी का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य वीर सिंह, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नवनीत गोस्वामी, विशेष कुमार शर्मा, राजीव कुमार पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ग प्रतियोगिता विजेता का नाम जिला
बालक नाटक उदय कुमार मुरादाबाद
बालिका नाटक मायदा मुरादाबाद
बालक स्टोरी टेलिंग दीपक गोसाईं बिजनौर
बालिका स्टोरी टेलिंग हर्षिता मुरादाबाद
बालक नौटंकी कुनाल मुरादाबाद
बालिका नौटंकी रोहिणी, मधु, हिमांशी बिजनौर
बालक पेंटिंग (द्विआयामी) अमन बिजनौर
बालिका पेंटिंग (द्विआयामी) कौस्तुभी चौधरी मुरादाबाद
बालक मूर्ति (त्रिआयामी) योगेश मुरादाबाद
बालिका मूर्ति (त्रिआयामी) कोमल अमरोहा
बालक खिलौने एवं खेल अवधेश बाबू संभल
बालिका खिलौने एवं खेल भारती बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed