{"_id":"66388e77bfdbac560d0f3995","slug":"acharya-pramod-krishnam-big-clams-rahul-gandhi-says-congress-govt-is-formed-overturn-ram-mandir-decision-2024-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रमोद कृष्णम का दावा: 'राहुल ने करीबियों से कहा था- कांग्रेस की सरकार बनने पर पलट देंगे राम मंदिर पर फैसला'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोद कृष्णम का दावा: 'राहुल ने करीबियों से कहा था- कांग्रेस की सरकार बनने पर पलट देंगे राम मंदिर पर फैसला'
Mon, 06 May 2024 02:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 06 May 2024 02:01 PM IST
सार
Acharya Pramod Krishnam Big Claim on Rahul Gandhi: पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर फैसला आने के बाद राहुल गांधी ने अपने करीबियों के साथ बैठक की थी। इसमें कहा था कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद वह एक सुपरपावर कमेटी का गठन करेंगे। राम मंदिर के फैसले को वैसे ही पलट देंगे जैसे राजीव गांधी ने शाह बानो के फैसले को पलट दिया था।
विज्ञापन
Acharya Pramod Krishnam
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा कि वह कांग्रेस में 32 साल से अधिक समय तक रहे हैं। जब राम मंदिर का फैसला आया तो राहुल गांधी ने अपने करीबियों के साथ बैठक की थी।
पूर्व कांग्रेस नेता व ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी टीम इस देश को किसी न किसी बहाने से तोड़ना चाहती है। पहले की कांग्रेस और वर्तमान की कांग्रेस में काफी फर्क है। कहा कि वह कांग्रेस में 32 साल से अधिक समय तक रहे हैं।
जब राम मंदिर का फैसला आया तो राहुल गांधी ने अपने करीबियों के साथ बैठक की थी। इसमें कहा था कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद वह एक सुपरपावर कमेटी का गठन करेंगे। राम मंदिर के फैसले को वैसे ही पलट देंगे जैसे राजीव गांधी ने शाह बानो के फैसले को पलट दिया था।
विज्ञापन
आचार्य ने ऐंचोड़ा कंबोह स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है। कांग्रेस पार्टी की जब स्थापना हुई तो देशभक्त नेता थे। उस वक्त की कांग्रेस ने देश को जोड़ने का काम किया।

#WATCH | Sambal, Uttar Pradesh: Former Congress leader Acharya Pramod Krishnam says, "I have spent more than 32 years in the Congress and when the Ram Mandir decision came, Rahul Gandhi in a meeting with his close aides said that after the Congress govt is formed, they will form… pic.twitter.com/Qpgs91XPZT
— ANI (@ANI) May 6, 2024
महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू ने भारत को जोड़ने का काम किया। वर्तमान की कांग्रेस देश को तोड़ना चाहती है। राहुल गांधी और उनकी टीम देश को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर तोड़ने में लगी है। इसलिए वह गलत बयानबाजी करते हैं।
चार जून के बाद कांग्रेस के होंगे दो धड़े
इससे पहले कृष्णम ने कहा था कि चार जून के बाद कांग्रेस पार्टी के दो धड़े हो जाएंगे। एक धड़ा राहुल गांधी का होगा तो दूसरा प्रियंका गांधी वाड्रा का। आचार्य का कहना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं के दिल में एक ज्वालामुखी रही है जो चार जून के बाद फट जाएगा।

शनिवार को एक चैनल से बातचीत करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि प्रियंका गांधी के साथ साजिश हो रही है। प्रियंका गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनने और राज्यसभा में जाने से रोका गया। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी नहीं दी गई।
यह साजिश उनके खिलाफ कई वर्षों से चल रही है। राहुल गांधी का खेमा चाहता है कि प्रियंका गांधी राजनीति से बाहर हो जाएं। इस वजह से प्रियंका गांधी के समर्थक दुखी हैं। इसके चलते ही चार जून के बाद कांग्रेस के दो धड़े होने वाले हैं।