फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused were catching girls who had run away from home from station and pushing them into prostitution

UP: स्टेशन से लड़कियों को ले जाते रहे दरिंदे, GRP को भनक तक नहीं; पीड़ित किशोरी ने जो बताया वह है चौंकाने वाला

Fri, 22 Aug 2025 03:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 22 Aug 2025 03:18 PM IST
सार

ट्रेन में मिली किशोरी और युवतियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उनसे सचिन, अवनीश और विजय ठाकुर ने दुष्कर्म किया और पिंकी नाम की महिला ने देह व्यापार कराया है। पिंकी कांशीराम नगर में रहती है। इसकी जानकारी मिलते ही महिला थाने की पुलिस कांशीराम नगर में पिंकी की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन
Accused were catching girls who had run away from home from station and pushing them into prostitution
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

चार माह में मुरादाबाद समेत अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से लड़कियों को दरिंदे ले जाते रहे और जीआरपी को भनक तक नहीं लगी। बस्ती निवासी युवती को मुरादाबाद और बिहार निवासी किशोरी को दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक ही व्यक्ति सचिन झांसा देकर ले गया। 50 से ज्यादा कैमरों व पुलिस बल के बावजूद जीआरपी व आरपीएफ निगरानी में नाकाम रहीं। 

विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने बयान दिया है कि कांशीरामनगर में कुछ और लड़कियां बंधक हैं। इन लड़कियों को रेलवे स्टेशनों व अलग-अलग स्थानों से लाया गया है। चाइल्ड लाइन के सूत्रों का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर इनका गिरोह सक्रिय है। यदि लड़कियां न भागी होतीं तो उन्हें गलत धंधों में धकेलने वाले इन आरोपियों तक पुलिस अब भी नहीं पहुंच पाती। हर बार रेलवे स्टेशनों से लड़कियों को झांसा देकर ले जाने के लिए गिरोह ने एक ही तरीका अपनाया। उन्हें महिलाओं के साथ ही काम दिलाने और रहने के लिए ठिकाना देने का लालच दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी अनुभाग के सभी थानों व चौकियों में पुलिस टीम को अलर्ट किया गया है। कोई भी लड़की अकेली, डरी, सहमी दिखाई दे तो उसे फौरन थाने ले आएं और जरूरी पूछताछ कर परिवार के पास पहुंचाने में मदद करें।  - अनिल वर्मा, सीओ जीआरपी

विज्ञापन

नाम के फेर में दूसरी महिला को उठा लाई पुलिस
लड़कियों से देह व्यापार कराने वाली पिंकी के नाम के चक्कर में पुलिस ने दूसरी महिला को पकड़ लिया। पुलिस महिला, उसके देवर और पति को उठाकर चौकी ले आई। करीब चार घंटे तक पुलिस इनसे पूछताछ करती रही लेकिन वह खुद को बेगुनाह होने की बात करते रहे लेकिन पुलिसकर्मी सुनने को तैयार नहीं हुए। करीब चार घंटे बाद पता चला कि पुलिस जिन लोगों को उठाकर लाई है उनका इस केस से कोई संबंध नहीं है। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

ट्रेन में मिली किशोरी और युवतियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उनसे सचिन, अवनीश और विजय ठाकुर ने दुष्कर्म किया और पिंकी नाम की महिला ने देह व्यापार कराया है। पिंकी कांशीराम नगर में रहती है। इसकी जानकारी मिलते ही महिला थाने की पुलिस कांशीराम नगर में पिंकी की तलाश में जुट गई। इसी दौरान पुलिस हड्डी मिल कांशीराम नगर में रहने वाली पिंकी के पास पहुंच गई। पुलिस ने पिंकी से सचिन, अवनीश, विजय ठाकुर के बारे में पूछताछ की। इत्तेफाक से पिंकी के देवर का नाम सचिन निकला। पिंकी ने बताया कि पुलिस पति विजेंद्र, देवर के साथ उसे घर से कार में बैठाकर चौकी पर ले गई। करीब चार घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। 

महिला दरोगा पर मारपीट का आरोप 
पिंकी का आरोप है कि महिला दरोगा ने उसके साथ मारपीट की और बुरा भला कहा। सचिन, विजेंद्र के साथ भी मारपीट की गई। इस पिंकी को पीड़ित लड़कियों ने पहचान से इन्कार कर दिया। इसके बाद पता चला कि पुलिस जिस पिंकी की तलाश में है। वह दूसरी कांशीराम नगर कॉलोनी में रहती है। करीब चार घंटे बाद पुलिस ने पिंकी और उसके देवर और पति को छोड़ दिया। मझोला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि गलती से दूसरी पिंकी को ले आए थे पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed