फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused selling smack to students arrested

Moradabad News: छात्र-छात्राओं को स्मैक बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Accused selling smack to students arrested
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने बुधवार को आदर्श काॅलोनी में दबिश देकर स्मैक की तस्करी करने वाले आरोपी रवि राजन को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसका भाई बरेली से स्मैक मंगवाता है और वो यहां छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों को बेचता है। आरोपी के पास से करीब 50 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। अवैध शस्त्र बनाने और बेचने वालों के अलावा नशे के धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बुधवार सुबह सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा, फकीरपुरा चौकी प्रभारी रीता तेवतिया पुलिस टीम के साथ आदर्श कॉलोनी में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आदर्श कॉलोनी निवासी रवि राजन पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से 50 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने छोटे भाई और अन्य साथियों के साथ मिलकर स्मैक, चरस और शराब बेचता है। उसका भाई बरेली से स्मैक मंगवाता है। इसके बाद वह यहां जगह-जगह पहुंचकर स्मैक बेचता है। वह रोजाना दो से तीन लाख रुपये की खरीद फरोख्त करते हैं। आरोपी ने यह भी बताया कि स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी उसके ग्राहक हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। रवि राजन पर पहले से नौ केस दर्ज हैं। बुधवार शाम आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed