फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   accused of threatning to cm yogi caught

सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे से एक दिन पहले पकड़ा गया धमकी देने वाला आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
accused of threatning to cm yogi caught
मुरादाबाद। ठेकेदार की फेसबुक आईडी से सीएम योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी और सिर कलम करने पर दो करोड़ रुपये का इनाम देने वाला पोस्ट फर्म कर्मी ने किया था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि एक ठेकेदार उसके प्रेम विवाह में बाधा उत्पन्न कर रहा था। ठेकेदार को सबक सिखाने और जेल भिजवाने के लिए आपत्तिजनक पोस्ट उसकी ही आईडी से किया था।
विज्ञापन

28 वर्षीय आरोपी संजय शर्मा उर्फ संजय सैनी उर्फ संजू मझोला के लाइनपार सूर्य नगर निवासी है। वह दिल्ली रोड स्थित निर्यात फर्म में नौकरी करता है। पुलिस ने फेसबुक प्रबंधन से ईमेल के जरिये आरोपी की डिटेल मांगी थी। पुलिस को डिटेल मिली तो आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह ठेकेदार की एक रिश्तेदार से पंद्रह साल से प्रेम करता है। जिससे वह शादी करना चाहता है। ठेकेदार प्रेम विवाह में बाधा उत्पन्न हो रहा था। कई बार समझाने के बाद भी ठेकेदार नहीं माना। तब उसने ठेकेदार की फेसबुक आईडी का पासवर्ड हासिल कर लिया। ठेकेदार को फंसाने के लिए उसने पोस्ट किए थे। पुलिस ने शुक्रवार शाम आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed