फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of refusing to marry after demanding a car and Rs 5 lakh

Moradabad News: कार व पांच लाख रुपये की मांग कर शादी से इन्कार का आरोप

Wed, 15 Apr 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 15 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of refusing to marry after demanding a car and Rs 5 lakh
कांठ। शादी की तारीख तय होने व रिश्ते की रस्म अदायगी के बाद कार और पांच लाख रुपये की मांग करते हुए शादी करने से इन्कार कर देने के आरोप में लड़की के पिता ने लड़के पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ कांठ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। कांठ क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने एसएसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में कहा है कि उसने अपनी बेटी की शादी अमरोहा के गांव निवासी उस्मान से तय की थी। इसके बाद उसने लेनदेन और रिश्ते में करीब साढ़े सात लाख रुपये खर्च किए थे। 30 मई को उसकी बेटी की बरात आनी थी। ग्रामीण का आरोप है कि रिश्ता व लेनदेन होने के बाद लड़के पक्ष के द्वारा शादी में कार और पांच लाख रुपये दिए जाने की मांग की जाने लगी। इससे असमर्थता जताने पर लड़के पक्ष के लोगों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद जब वह ऐसा न करने के लिए समझाने गया तो लड़के पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मार देने की धमकी देकर भगा दिया। कांठ पुलिस ने एसएसपी के आदेश और प्रार्थना-पत्र के आधार पर आरोपी उस्मान, इमरान, सगीर, बुंदू, बिलाल, इरफान, फैसल और रिजवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed