फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of raping teenager arrested

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping teenager arrested
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पंद्रह अप्रैल 2021 को कटघर थाने में आरोपी रिंकू निवासी मधुआ थाना छजलैट के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया था। इसके अलावा कोर्ट में भी किशोरी के बयान दर्ज कराए थे। मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर केस में दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई थीं। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी की तलाश में जुटी थी। कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ फरार आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed