फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of rape in a communication house, attempted suicide by using scissors in the stomach

संप्रेक्षण गृह में दुष्कर्म के आरोपी ने पेट में कैंची मारकर किया आत्महत्या की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
Accused of rape in a communication house, attempted suicide by using scissors in the stomach
मुरादाबाद। राजकीय संप्रेक्षण गृह में शनिवार दोपहर को दुष्कर्म के आरोपी ने अपने पेट में कैंची मारकर आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना से संप्रेक्षण गृह कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने सहायक अधीक्षक पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है, जबकि सहायक अधीक्षक ने किशोर के आरोपों को झूठा बताया है।
विज्ञापन

आत्महत्या की कोशिश करने वाला संभल जनपद के रजपुरा थानाक्षेत्र का निवासी है। एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वह तीन से राजकीय संप्रेक्षण गृह में बंद है। हालांकि, आरोपी की उम्र बीस साल हो चुकी है, लेकिन उसे अभी जेल में ट्रांसफर नहीं किया गया है। घायल ने बताया कि संप्रेक्षण गृह में दो गुट है। दूसरा गुट उससे रंजिश रखता है। कई बार दोनों के बीच मारपीट हो चुकी है। दो दिन पहले भी उसका एक अन्य किशोर से विवाद हुआ था। इस मामले की शिकायत सहायक अधीक्षक सर्वेश कुमार श्रीवास्तव के पास पहुंची थी। घायल का आरोप है कि सहायक अधीक्षक ने उसे थप्पड़ मार दिए थे। इसी बात से वह आहत था। वहीं, राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह में शनिवार को किशोरों के बाल काटे जा रहे थे। इसी दौरान किशोर ने कैंची उठाकर अपने पेट में मार ली। इससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

पहले भी एक अन्य किशोर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था आरोपी
मुरादाबाद। सहायक अधीक्षक सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अपने पेट में कैंची मारने वाला किशोर पहले भी विवाद कर चुका है। पहले भी वह एक अन्य किशोर से गलत हरकतें कर चुका है। संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों ने एक अन्य किशोर के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में बाथरूम में पकड़ा था। इतना ही नहीं आरोपी कभी अपने हाथ पर आल पिन से दूसरे किशोर का नाम लिखता है तो कभी मॉर्टिन से हाथ जलाने लगता है। सहायक अधीक्षक ने किशोर बोर्ड को पत्र लिखकर मांग की है कि आरोपी कि आयु बीस साल हो गई है, उसे जिला कारागार में ट्रांसफर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed