{"_id":"6611b947a590b525530a0714","slug":"accused-of-murdering-brother-over-dispute-over-sale-of-house-arrested-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-377012-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: भाई का हत्यारोपी राजीव गिरफ्तार, मकान बेचने के विवाद में सिर पर मारा था डंडा, आला-ए-कत्ल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: भाई का हत्यारोपी राजीव गिरफ्तार, मकान बेचने के विवाद में सिर पर मारा था डंडा, आला-ए-कत्ल बरामद
Sun, 07 Apr 2024 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी(मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी(मुरादाबाद)
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:36 AM IST
सार
बिलारी में भाई की हत्या करने के आरोपी में बड़े को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के बीच मकान बेचने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : पुलिस पीआरओ
विस्तार
बिलारी थाना क्षेत्र के मंगूपुरा गांव में मकान बेचने को लेकर हुए विवाद में भाई की हत्या करने के आरोपी राजीव यादव को पुलिस ने शनिवार सुबह घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि बिलारी थाना क्षेत्र के मंगूपुरा गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर मकान बेचने को लेकर दो सगे भाई भोगराज यादव (48) और राजीव यादव के बीच झगड़ा हो गया था। जिसमें राजीव ने डंडे से हमलाकर भोगराज को मार डाला था।
विज्ञापन
इस मामले में भोगराज के चचेरे भाई उदयवीर की तहरीर पर पुलिस ने राजीव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने शनिवार सुबह नामजद आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजीव ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दोनों भाइयों में जमीन और मकान का बंटवारा हो गया था।
विज्ञापन
बड़े भाई भोगराज की शादी नहीं हुई थी। वह शराब पीने का आदी था। भोगराज अपने हिस्से के मकान को बेचना चाहता था। जब उससे मकान बेचने के लिए मना किया तब वह झगड़ने लगा था। राजीव ने बताया कि इस पर उसने पास ही रखे डंडे से भाई भोगराज के सिर पर वार कर दिया था।
जिसमें उसकी मौत हो गई थी। बिलारी थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी राजीव की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए डंडे को बरामद कर लिया है। शनिवार दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।