फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of molesting and murderous girl student in police custody

छात्रा के साथ छेड़खानी करने और जानलेवा हमला करने का आरोपी पुलिस की हिरासत में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of molesting and murderous girl student in police custody
पाकबड़ा। गुरुवार शाम को विश्वविद्यालय से घर लौट रही छात्रा के साथ गिदौड़ा धुनपुरा मार्ग पर एक बदमाश ने छात्रा के साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी थी। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो बदमाश ने छात्रा के चेहरे पर चाकू के एक बाद बाद एक कई वार करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद बदमाश छात्रा का मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गया था। मामले की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने शुक्रवार को छात्रा के घर पहुंच कर उसका हालचाल जाना और मामले की जानकारी जुटाई है। देर शाम पाकबड़ा पुलिस ने छात्रा के साथ छेड़खानी और हमला करने के आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गुरुवार शाम को आईएफटीएम विश्वविद्यालय के बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा विश्वविद्यालय से छुटटी के बाद घर लौट रही थी। शाम करीब चार बजे के आसपास एक नकाबपोश बदमाश में गिदौड़ा गांव से कुछ पहले छात्रा को बुरी नियत से पीछे से आकर पकड़ लिया। छात्रा ने इसका विरोध किया और वह नकाबपोश से भिड़ गई। इसके बाद नकाबपोश बदमाश ने छात्रा के ऊपर चाकू के तीन वार उसके चेहरे पर कर दिये थे। इससे छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। बदमाश उसका मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गया था। पुलिस ने छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले की रिपोर्ट पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ दर्ज की थी। एसपी सिटी अखलेश भदौरिया ने आज गिदौड़ा गांव पहुंच कर छात्रा का हालचाल जाना और मामले की जानकारी जुटाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस को निर्देश दिये थे। पाकबड़ा पुलिस ने बदमाश की पहचान के लिए कई स्थानों पर दबिश दी थी। देर शाम पुलिस ने इस मामले में आरोपी की पहचान करते हुये लोधीपुर राजपूत गांव निवासी एक शातिर बदमाश मोहित को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया की मोहित शातिर अपराधी है। वह अभी जेल से छूट कर आया है। हमलावर ने छात्रा के साथ छेड़खानी और लूट क्यों की इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed