{"_id":"67dc7a9543314276c4001b5a","slug":"accused-of-kidnapping-and-rape-arrested-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-605645-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी रामवीर को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रामवीर के पास से पीड़िता को भी बरामद कर लिया। वहीं किशोरी से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने उवैश को जेल भेजने के बाद जैद को भी गिरफ्तार कर लिया। उससे भी पूछताछ की जा रही है।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने 13 मार्च को मूंढापांडे थाने में केस दर्ज कराया था। उसने बताया था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 13 मार्च को खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। वहीं दूसरे संप्रदाय के उवैश और जैद नाम के युवक बाइक से आ गए और दोनों ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की और जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उवैश को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसका साथी जैद मौके से भाग निकला। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट के आरोप में जेल भेज दिया था।
दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही थी। 17 मार्च को पुलिस को पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने थे, लेकिन उससे पहले ही पीड़िता अचानक लापता हो गई। पीड़िता की मां ने पुलिस अफसरों को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि दूसरा आरोपी जैद उसकी बेटी को अगवा कर ले गया है। पुलिस ने पीड़िता के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई और अन्य बिंदुओं पर जांच की तो मामले में नया मोड़ आ गया। विवेचना में सामने आया कि पीड़िता को जैद नहीं, मूंढापांडे थाना क्षेत्र के सिहोरा बाजे गांव निवासी रामवीर अगवा कर ले गया है।