फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   accused of fraud surrender in court

31 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ नहीं पाई पुलिस, अदालत में किया सरेंडर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
accused of fraud surrender in court
मुरादाबाद। 31 लाख की धोखाधड़ी और गबन के आरोपी को सिविल लाइंस पुलिस 23 माह बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई। आरोपी की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी हुए तो उसने बुधवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के विशनपुर भीमाठेर निवासी टेंट कारोबारी फारुख ने अपने ही गांव के
जाकिर के खिलाफ 23 अगस्त 2020 को धोखाधड़ी और गबन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया था कि आरोपी ने तीन फ्लैट का बैनामा कराने के नाम पर 31 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। मुकदमा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में विचाराधीन है। आरोपी के लगातार अदालत में हाजिर नहीं होने के कारण उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए थे, बावजूद इसके आरोपी अदालत में हाजिर नहीं हुआ। पुलिस भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। चौदह जुलाई को आरोपी की पत्रावली अदालत में पेश हुई थी। जिसमें अदालत ने आरोपी जाकिर की संपत्ति कुर्की के आदेश जारी कर दिए थे। इसके बावजूद भी सिविल लाइंस पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। बुधवार को आरोपी जाकिर ने पुलिस को चकमा देकर अपने वकील के माध्यम से अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed