फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of firing on youth, report filed

Moradabad News: युवक पर फायरिंग करने का आरोपी, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Accused of firing on youth, report filed
कांठ। गांव ध्यानपुरा निवासी सौरभ ने कांठ थाने में दर्ज एफआईआर में कहा है कि वह सोमवार की शाम कांठ स्थित लाइब्रेरी से पढ़कर साइकिल से वापस गांव लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में ध्यानपुरा मोड़ पर उसे क्षेत्र के ही गांव खलीलपुर कद्दीम का रविराज मिला। उसने उसे रोक कर जान से मारने के इरादे से उस पर तमंचे से फायर कर दिया, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। लेकिन साइकिल से गिरकर वह घायल हो गया। फायर की आवाज और उसके शोर मचाने पर दौड़े राहगीरों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। दर्ज एफआईआर में सौरभ ने कहा है कि करीब डेढ़ महीना पहले ही उसकी रविराज से जान-पहचान हुई थी। रविराज उसे गलत आदतों में डालना चाहता था। सौरभ ने कहा कि उसके पिता धर्मपाल ने रविराज को उससे दूर रहने की हिदायत की थी। इसी से चिढ़कर उसने उस पर फायर किया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed