फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of burning a woman with a cigarette for not converting her religion arrested

Moradabad News: धर्म परिवर्तन न करने पर महिला को सिगरेट से दागने का आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of burning a woman with a cigarette for not converting her religion arrested
मुरादाबाद। धर्म परिवर्तन न करने पर महिला को सिगरेट से दागने के आरोपी दिलीप उर्फ गफ्फार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मेरठ निवासी आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने कोतवाली में केस दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया था कि एक साल पहले वह अपने बीमार पति का इलाज कराने मेरठ गई थी। महिला के साथ उसके सास-ससुर भी थे। इसी दौरान अस्पताल में मेरठ के नंदपुर मझरा बेहरामपुर निवासी युवक मिल गया और उसने अपना नाम दिलीप बताकर बातचीत शुरू कर दी।
विज्ञापन

करीब एक माह बाद महिला के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन शव लेकर मुरादाबाद आ गए। कुछ दिन बाद आरोपी भी मुरादाबाद आ गया और उसने महिला के सास-ससुर से बातचीत की। पीड़िता ने बताया कि सास-ससुर ने उसकी शादी दिलीप के साथ करा दी थी। कोतवाली क्षेत्र में शादी कराई गई थी। इसके बाद आरोपी महिला को मेरठ ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ जाकर महिला को पता चला कि दिलीप का असली नाम गफ्फार है। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर में कैद कर लिया। आरोपी ने महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे सिगरेट से दागा और तरह-तरह की यातनाएं दीं।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी गफ्फार को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश के करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed