फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of attempted murder of sisters sent to jail.

Moradabad News: बहनों की हत्या के प्रयास के आरोपी को भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of attempted murder of sisters sent to jail.
ठाकुरद्वारा। दो सगी बहनों की छुरे से वार कर हत्या की कोशिश के आरोपी का पुलिस ने शनिवार को चालान कर दिया। कोर्ट में पेश करने पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला वार्ड नौ प्रथमा बैंक के निकट बाली गली में स्थित शब्बीर कुरैशी के घर से शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे चीखने चिल्लाने और बचाने की आवाजें आ रही थीं। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर शब्बीर के बेटे बासिफ द्वारा पारिवारिक कहासुनी में अपनी बहनों असाना और रुखसाना पर छुरे से ताबड़तोड़ वार करने की जानकारी मिली। पुलिस ने खून से लथपथ दोनों बहनों को निजी एंबुलेंस से नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। असाना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बासिफ और उसकी मां खातून के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया की घटना में प्रयुक्त छुरा भी बरामद हुआ है। बासिफ का चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। जबकि मां खातून को धारा 41 का नोटिस देकर उसे कोतवाली से ही जमानत दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed