फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   accused of attacking CRPF group center Appearing in court

कड़ी सुरक्षा के बीच पेश हुए आतंकी, अगली सुनवाई 27 फरवरी को

Fri, 15 Feb 2019 09:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Feb 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
accused of attacking CRPF group center Appearing in court
आतंकी - फोटो : फाइल फोटो

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हमला करने के आरोपियों की पेशी शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। पुलवामा की घटना को देखते हुए आतंकियों की पेशी के दौरान सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सुरक्षा में अतिरिक्त पुलिस लगाई गई थी। पुलवामा की घटना को लेकर शोक में अधिवक्ता शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस वजह से मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। 

विज्ञापन

 
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर 31 दिसंबर 2007 की आधी रात के बाद आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में सीआरपीएफ के सात जवान शहीद हो गए थे और एक रिक्शा चालक भी मारा गया था। इसके बाद 10 फरवरी 2008 को एटीएस, एसटीएफ और सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे से पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उसी दिन लखनऊ में भी तीन आतंकियों की गिरफ्तारी हुई थी। आतंकियों को कड़ी सुरक्षा के बीच बरेली और लखनऊ की जेल में रखा गया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को आरोपियों को बरेली और लखनऊ की जेल से यहां लाया गया था, लेकिन अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत होने की वजह से इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में अगली सुनवाई अब 27 फरवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed