{"_id":"633b03b0b5c2a263c670e77f","slug":"accused-of-attack-on-sdm-and-mining-officer-arrested-both-had-a-reward-of-50-50-thousand-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुरद्वारा में 50-50 हजार के इनामी गिरफ्तार: एसडीएम और खनन अधिकारी पर किया था हमला, दोनों को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुरद्वारा में 50-50 हजार के इनामी गिरफ्तार: एसडीएम और खनन अधिकारी पर किया था हमला, दोनों को भेजा गया जेल
Mon, 03 Oct 2022 09:30 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 03 Oct 2022 09:30 PM IST
सार
जिला खनन अधिकारी और एसडीएम पर हमले के दो आरोपियों को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गिरफ्तार करने के लिए एसएसपी ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ठाकुरद्वारा पुलिस ने जिला खनन अधिकारी और एसडीएम पर हमले के दो आरोपियों को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गिरफ्तार करने के लिए एसएसपी ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को उत्तराखंड से आ रहे रेत बजरी से भरे ओवरलोड डंपरों को जिला खनन अधिकारी अशोक कुमार ने पकड़ लिया था।
विज्ञापन
वाहनों पर लदे खनिज की रॉयल्टी भी जमा नही थी। सूचना मिलने पर एसडीएम परमानन्द सिंह भी मौके पर पहुंच गए । आरोप है कि खनन से जुड़े बदमाशों ने घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया था। एसडीएम और खनन अधिकारी के साथ बदमाशों ने अभद्रता भी की थी। पुलिस ने जिला खनन अधिकारी की तहरीर पर पांच नामजद सहित 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी तय्यब, निवासी हापुड़ सहित 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने लड्डन उर्फ शाने आलम निवासी ग्राम शरीफनगर और इरशाद निवासी ग्राम शरबतनगर थाना ठाकुरद्वारा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों एक महीने से फरार चल रहे थे। एसएसपी ने दोनों को गिरफ्तार करने के लिए 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस ने दोनों को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन