{"_id":"6431d1f389b95055ff03e0f4","slug":"accused-doctor-threatening-rape-victim-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-110905-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: दुष्कर्म पीड़िता को धमकियां दे रहा आरोपी डॉक्टर, शादी का झांसा देकर की थी दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: दुष्कर्म पीड़िता को धमकियां दे रहा आरोपी डॉक्टर, शादी का झांसा देकर की थी दरिंदगी
Sun, 09 Apr 2023 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेवटर्क,
अमर उजाला नेवटर्क,
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 02:13 AM IST
सार
मझोला थाने की पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर केस तो दर्ज किया लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। अब आरोपी और उसके परिजन केस में समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी डॉक्टर उसे धमकियां दे रहा है। उसने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पीड़ित युवती ने बताया कि उसने मझोला थाने में रामपुर के सैफनी थानाक्षेत्र के चकफेरी निवासी डॉ. मारूफ हुसैन और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। जिसमें युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर साथ दुष्कर्म किया। छह साल बाद आरोपी किसी दूसरी लड़की से शादी तय कर ली। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने दस लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
मझोला थाने की पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर केस तो दर्ज किया लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। अब आरोपी और उसके परिजन केस में समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। एसएसपी हेमराज मीना ने मझोला थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन