फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused arrested for raping a girl and forcing her to convert her religion

Moradabad News: युवती से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for raping a girl and forcing her to convert her religion
सैदनगली (अमरोहा)। इंस्टाग्राम के जरिए बागपत की युवती से दोस्ती करके उसका धर्म परिवर्तन कराने व दुष्कर्म करने के आरोपी आदिल और उसके भाई चाहत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आदिल व उसके दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। आदिल पर युवती को घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और उसके दो भाइयों पर छेड़खानी करने का आरोप है।
विज्ञापन

बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती की इंस्टाग्राम पर अमन नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। अमन युवती को शादी का झांसा देकर पांच अगस्त 2023 को अमरोहा जिले के गांव अल्लीपुर ढक्का मोड़ ले आया। आरोपी युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन बाद युवती को पता चला कि अमन ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना रखी है और उसका नाम अमन नहीं आदिल है। युवती का आरोप है कि आदिल ने परिजनों के साथ मिलकर उसका धर्म परिवर्तन कर दिया। लेकिन, जब उसे आदिल व उसके परिजनों की हकीकत का पता चला तो उन्होंने उसे बंधक बना लिया। आदिल उसके साथ संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन

आरोपी के दो भाई भी उसके साथ छेड़खानी करने लगे। आरोपी आदिल तमंचा और चाकू दिखाकर धमकता था। दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन वाली बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। करीब 20 दिन पहले पीड़िता ने आरोपियों के चंगुल से छूटकर सैदनगली थाने में शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई न होने पर युवती ने मंगलवार कोएसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने खुद थाने पहुंचकर प्रकरण की जांच की। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत आदिल, उसके भाई चाहत और अयान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आदिल और चाहत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी युवती, शादी करने और धर्म परिवर्तन के नहीं सबूत
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवती क्रिश्चियन समाज से ताल्लुक रखती है। उसने आदिल पर धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया है। लेकिन, जांच में सामने आया है कि वह आदिल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। उसके साथ शादी भी नहीं की थी। अगर ऐसा होता तो निकाहनामा होना चाहिए था। पीड़िता के पास निकाह और धर्म परिवर्तन कराने जैसा कोई सबूत नहीं हैं।

पीड़िता के बयान और मेडिकल कराने में जुटी पुलिस
दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का आरोप लगाने वाली पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस उसका मेडिकल और बयान दर्ज कराने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे में धाराएं घट और बढ़ सकती हैं। साथ ही उसके बयानों के आधार पर साक्ष्य मजबूत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article