फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accusation of demanding bribe on Sangrahan Amin's assistant, dropped

Moradabad News: संग्रह अमीन के अनुसेवक पर घूस मांगने का आरोप, हटाया गया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Accusation of demanding bribe on Sangrahan Amin's assistant, dropped
मुरादाबाद। तहसील मुरादाबाद में कार्यरत सीजनल संग्रह अनुसेवक राजीव कुमार पर एक व्यक्ति ने 50 हजार रुपये घूस लेने का आरोप लगाया। इस मामले में एडीएम न्यायिक ने जांच कर संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर को रिपोर्ट दी। एसडीएम ने उसे तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया।
विज्ञापन

एडीएम न्यायिक की रिपोर्ट के अनुसार संग्रह अनुसेवक राजीव कुमार अर्दली के रूप में कार्य कर रहा है। इस मामले में एक व्यक्ति ने शिकायत की थी। आरोप लगाया कि राजीव ने न्यायालय अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) में विचाराधीन वाद सोमपाल बनाम आकाश एवं इंद्र पाल एवं अन्य बनाम आकाश तथा अन्य में आदेश कराने का प्रलोभन देकर पक्षकारों से एक लाख रुपये का सौदा किया।
विज्ञापन

इस मामले में उसने लगभग 50 हजार रुपये पक्षकारों से ले लिए। इस बारे में एडीएम न्यायिक ने राजीव को बुलाकर पूछताछ की। उसने आरोपों को पूर्ण रूप से स्वीकार कर लिया। माना है कि उसने इस प्रकरण में लगभग 50 हजार रुपये अग्रिम लिया था। बाकी आदेश होने के बाद देना तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकरण में शिकायतकर्ता ने लिखित बयान भी दर्ज कराए और वीडियो क्लिप भी उपलब्ध कराई। अर्दली के खिलाफ पहले भी शिकायतें हुई हैं। इस मामले में एडीएम न्यायिक ने संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर को रिपोर्ट भेज दी है। एसडीएम सदर डॉ. राम मोहन मीना ने बताया कि संग्रह अमीन का रिन्युअल नहीं किया गया है। उसे बाहर कर दिया गया है। जल्द ही कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed