फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accusation of assaulting a woman and snatching her gold chain.

Moradabad News: महिला से मारपीट और सोने की चेन छीनने का आरोप

Fri, 10 Jul 2026 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 10 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Accusation of assaulting a woman and snatching her gold chain.
बिलारी। नगर में रेलवे स्टेशन रोड निवासी महिला से मारपीट और गले से सोने की चेन छीनने के आरोप में अदालत के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला बाजार पश्चिमी में स्टेशन रोड निवासी महिला की ओर से अदालत के आदेश पर बृहस्पतिवार शाम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बीती पांच अप्रैल की देर रात नौ बजे वह अपने पति के साथ अपनी बेटी को ट्रेन में बैठाने राजा का सहसपुर रेलवे स्टेशन पर ई रिक्शा से गई थी। बेटी को ट्रेन में बैठाकर घर वापस आने के लिए जब ई रिक्शा पर आई तभी मोहल्ले का ही रहने वाला मनोहर उर्फ राजू नशे में ई रिक्शा पर खड़ा था।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसे अकेला देख मनोहर उर्फ राजू अश्लील हरकतें करने लगा। इसी बीच उसके पति भी मौके पर पहुंच गए पति के समझाने के बावजूद आरोपी गाली देने लगा। आरोपी का भाई जगन्नाथ और उसका बेटा विशाल भी वहां आ गए महिला का कहना है कि तीनों ने उसके और पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक हमलावर जगन्नाथ उसके गले से आठ ग्राम की सोने की चेन छीनकर भाग गया तथा मनोहर ने उसके पति और बेटे को झूठे केस में फंसवाने की धमकी दी। थाना बिलारी प्रभारी ने बताया कि अदालत के आदेश के पालन में पीड़ित महिला की तहरीर पर मनोहर उर्फ राजू जगन्नाथ और विशाल तीनों निवासी मोहल्ला बाजार पश्चिमी स्टेशन रोड बिलारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed