{"_id":"687964acb1d0ad14640aa1e9","slug":"accountant-lalit-who-was-jailed-for-smuggling-hashish-was-dismissed-bilari-news-c-15-1-mbd1008-689401-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चरस की तस्करी में जेल गया लेखपाल ललित बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चरस की तस्करी में जेल गया लेखपाल ललित बर्खास्त
Fri, 18 Jul 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। कुंदरकी में लेखपाल दिनेश चाैधरी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने की घटना के बाद तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया। बृहस्पतिवार शाम एसडीएम ने चरस की तस्करी में जेल भेजे गए निलंबित लेखपाल ललित गौतम को बर्खास्त कर दिया।
लेखपाल ललित गौतम बिलारी तहसील में तैनाती के समय से चर्चाओं में रहा। तहसील के एक गांव की महिला शिकायतकर्ता से व्हाट्सएप पर अश्लील चैट करने के आरोप में एसडीएम ने लेखपाल ललित गौतम को निलंबित कर दिया था।
उसे आरोपपत्र जारी करने के बाद जांच चल रही थी। दस दिन पहले लेखपाल ललित गौतम को चरस की तस्करी के आरोप में सहसपुर निवासी साथी और चंदौसी निवासी महिला के साथ बिलारी पुलिस ने पकड़ा था। अदालत ने ललित गौतम और उसके दोनों साथियों को जेल भेज दिया था। तभी से वह जेल में है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम एसडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि लगातार आरोपों में घिरे रहने और जांच अधिकारी तहसीलदार की जांच रिपोर्ट आने के बाद निलंबित लेखपाल ललित गौतम को बर्खास्त कर दिया गया है।