{"_id":"61c357b5ef96a12650423132","slug":"accident-in-moradabad-bike-rammed-into-the-container-two-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: कंटेनर में घुसी बाइक, दो लोगों की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: कंटेनर में घुसी बाइक, दो लोगों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 22 Dec 2021 10:22 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:22 PM IST
सार
हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। मैनाठेर कोतवाल अमरनाथ वर्मा का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में मैनाठेर थानाक्षेत्र में डींगरपुर-पाकबड़ा रोड पर कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मैनाठेर थानाक्षेत्र के रसूलपुर हमीर गांव निवासी मजदूर वसीम (32) पुत्र बाबू बुधवार शाम अपनी बाइक से मुरादाबाद-संभल हाईवे स्थित डींगरपुर गांव जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही किसान महमूद (50) पुत्र खलील भी असदपुर के मजार पर जाने के लिए उसकी बाइक पर सवार हो गए। बताया जा रहा है कि जब वसीम की बाइक मैनाठेर थाना क्षेत्र में डींगरपुर- पाकबड़ा रोड पर रसूलपुर हमीर और ललवारा गांव के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान पहले से सड़क किनारे खड़े कंटेनर को चालक ने अचानक बैक करना शुरू कर दिया। कंटेनर की चपेट में बाइक और उस पर सवार दोनों लोग आ गए। हादसे में बाइक सवार वसीम और महमूद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बेटी के लिए खाना लेकर जा रहा था किसान
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला किसान महमूद अपनी बेटी के लिए खाना लेकर जा रहा था। जानकारी के मुताबिक किसान ने अपने गांव के वसीम से बाइक पर लिफ्ट ली थी ताकि वह जल्द ही असदपुर मजार तक पहुंच जाए। लेकिन उसको क्या पता कि वह कुछ पलों में वह दुनिया से ही रुखसत हो जाएगा। वहीं, वसीम किसी जरूरी काम से डींगरपुर गांव का जा रहा था। वह अपने छह भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन