{"_id":"5e3b23b88ebc3ee61d7f9fdf","slug":"accident-city-news-mbd338872742","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की बस ट्रक में पीछे से घुसी, दस यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की बस ट्रक में पीछे से घुसी, दस यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कांठ रोड पर डीएम आवास और एसपी सिटी दफ्तर के बीच बुधवार देर रात हरिद्वार डिपो की रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। इस हादसे में दस यात्री घायल हो गए। हादसे के समय बस शिमला से रूपैड़िया जा रही थी। बस में रूपैडिया और नेपाल के यात्री सवार हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।
हरिद्वार डिपो की रोडवेज बस शिमला से रूपैड़िया जा रही थी। बस यात्रियों से भरी थी। बस बुधवार रात कांठ रोड से गुजरी। बस के आगे ट्रक चल रहा था। एसपी सिटी और डीएम आवास के बीच आगे चल रहे ट्रक के चालक ने ब्रेकर पर ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे चल रही बस ट्रक में घुुस गई। इस हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस भी पहुंच गई। इसके बाद घायलों को बस से उतार कर जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। घायलों में बल बहादुर, तुलकनी, नहेंद्र ओली, वीर बहादुर, तिलक गोपाल, कासिब बोरा, पुलती बोरा घायल हो गए हैं। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर नवल मारवाह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।