फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   AC of air conditioned toilet in Budhbazar has been broken for two years

Moradabad News: बुधबाजार में दो साल से खराब वातानुकूलित शौचालय का एसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
AC of air conditioned toilet in Budhbazar has been broken for two years
मुरादाबाद। शहर के बुधबाजार स्थित नगर निगम के वातानुकूलित शौचालय का एसी पिछले दो साल से खराब पड़ा है। जिसे नगर निगम प्रशासन द्वारा अभी तक उसे दुरुस्त नहीं कराया गया है। इसके अलावा नगर निगम के कई अन्य शौचालयों की दशा भी ठीक नहीं है। शहर के लोगों ने निगम प्रशासन से इनकी दशा सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में बुध बाजार में पुलिस चौकी से कुछ पहले बुधबाजार में नगर निगम प्रशासन द्वारा वातानुकूलित शौचालय, स्नानघर एवं अमानतीघर का निर्माण कराया गया था। इसके निर्माण के बाद बुध बाजार के व्यापारियों व शहर के लोगों ने इसे काफी बेहतर सुविधा बताई थी। व्यापारियों ने बताया कि शौचालय का उद्घाटन 18 जनवरी 2018 को इसका उद्घाटन किया गया था। व्यापारियों ने बताया कि कुछ दिन तो एसी वहां काम करता रहा, लेकिन उसके बाद खराब बताकर काफी समय तक बंद रखा गया। बीच-बीच में उसे फिर चालू कराया जाता रहा, लेकिन पिछले दो साल से एसी पूरी तरह खराब है। इसमें गीला हाथ सुखाने के लिए लगाया गया ड्रायर भी खराब हो चुका है। केयर टेकर शंभू ने बताया कि एसी पिछले दो साल से खराब पड़ा है। इसकी जानकारी निगम को दी जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। हालांकि नगर निगम ने कुछ माह पहले ही इसकी साफ-सफाई का जिम्मा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी लॉजीकूफ कंपनी को दी है, लेकिन उसका भी ध्यान इस ओर नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed