फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   AC fare charged three times more, sat in pantry car without ticket, manager arrested

धांधलीः ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कराने के पंद्रह सौ रुपये, पेंट्री कार प्रबधंक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
AC fare charged three times more, sat in pantry car without ticket, manager arrested
बिना टिकट पैंट्री कार में सफर करने पर जुर्माना वसूलते। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। तृतीय श्रेणी एसी के किराये से तीन गुना से ज्यादा पैसे वसूल कर बिना टिकट सफर कर रहे यात्रियों को आरपीएफ ने पकड़ लिया। उनसे वसूली कर सफर करा रहे पैंट्री कार प्रबंधक को भी आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यात्री आनंद विहार से मुजफ्फरपुर बिहार जाने की ट्रेन संख्या 02558 में सफर कर रहे थे। आरपीएफ ने प्रबंधक अजय कुमार से जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम 5:40 बजे आनंद विहार-मुजफ्फ रपुर एक्सप्रेस जब मुरादाबाद स्टेशन पर रुकी तो सीएमआई जेके ठाकुर, डीसीआईटी सहदेव सिंह, सीटीटीआई सरफराजुद्दीन, आरपीएफ के कंपनी कमांडर धर्मेंद्र कुमार राणा समेत टीम के अन्य सदस्य ट्रेन की पैंट्री कार को चेक करने पहुंचे। बाइस बर्थ वाली पैंट्री कार के भीतर 65 बैग रखे हुए थे। पैंट्री कार के स्टाफ ने यह बैग सीटों के नीचे छिपा रखे थे। इसके अलावा स्टोर में भी 25 से अधिक बैग रखे मिले। टीम को देखकर पैंट्री कार प्रबंधक अजय कुमार ने ट्रेन से उतरकर भागने की कोशिश की, लेकिन आरपीएफ के उप निरीक्षक ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ की गई तो पता चला कि पैंट्री कार में 50 से अधिक यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं। पैंट्री कार प्रबंधक ने मुरादाबाद स्टेशन पर ट्रेन के रुकने से पहले ही यात्रियों को आसपास के कोच में भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ की टीम ने जब फ टकार लगाई तो पैंट्री कार प्रबंधक ने यात्रियों को दूसरे कोचों से निकाल दिया। सिर्फ 16 यात्री ही मौके पर मिले। आरपीएफ के कंपनी कमांडर ने यात्रियों से पूछताछ की तो पता चला कि पैंट्री कार प्रबंधक अजय कुमार ने उनसे प्रति यात्री 15 सौ रुपये लिए हैं। जबकि ट्रेन में तृतीय एसी का किराया साढे़ चार सौ रुपये है।

इसके बाद टीटीई स्टाफ ने उन यात्रियों से प्रति व्यक्ति टिकट के हिसाब से किराया लिया। जबकि पैंट्री कार प्रबंधक से दस व्यक्तियों के किराए के बराबर जुर्माना वसूला गया और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस चेकिंग के दौरान लगभग 40 मिनट तक ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पर रुकी रही। कार्रवाई पूरी होने के बाद ट्रेन को स्टेशन से रवाना किया गया। सीएमआई जेके ठाकुर के मुताबिक योजना बनाकर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed