फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   above hundread positive found in one day in moradabad

एक दिन में छह मौत, 113 पॉजिटिव, आंकड़ा एक हजार के पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
above hundread positive found in one day in moradabad
मुरादाबाद। कोरोना के संक्रमण ने मुरादाबाद में अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। सोमवार को सर्वाधिक 113 पॉजिटिव केस आए। ये अब तक एक दिन में आए केसों की सर्वाधिक संख्या है। पॉजिटिव में टीएमयू के डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर और प्रथमा बैंक की मैनेजर समेत बैंक के पांच कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके साथ ही अकेले मुरादाबाद में संक्रमितों की सख्ंया बढ़कर 1028 पहुंच गई है। वहीं, छह संक्रमितों की जान भी चली गई। मरने वालों में चार मुरादाबाद और दो रामपुर के हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या अब मुरादाबाद में बढ़कर 46 पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोरोना लगातार लोगों की जान ले रहा है। सोमवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड केस सामने आए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि मालती नगर डिप्टी गंज मुरादाबाद निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की टीएमयू में रविवार देर रात मौत हो गई। बुजुर्ग को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 13 जुलाई की शाम साढ़े सात बजे टीएमयू में भर्ती कराया गया था। उनको वेंटीलेटर पर रखा गया, इसके बाद भी उनको बचाया नहीं जा सका। कटघर निवासी 64 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की भी टीएमयू में मौत हो गई। बुजुर्ग को 10 जुलाई को भर्ती किया गया था। बुजुर्ग की पत्नी स्वास्थ्य विभाग से बतौर एएनएम सेवानिवृत्त हैं। एशियन विवेकानंद अस्पताल में दम तोड़ने वाले 40 वर्षीय युवक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हरथला मुरादाबाद निवासी युवक को बुखार और सांस लेने में परेशानी के बाद विवेेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 16 जुलाई को युवक की मौत हो गई। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विवेकानंद अस्पताल में ही दम तोड़ने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। असालतपुरा निवासी बुजुर्ग सांस के मरीज थे। 16 जुलाई को उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। 18 जुलाई को उनकी मौत हो गई और सोमवार को उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। बुजुर्ग पीतल व्यवसायी थे।
विज्ञापन

रामपुर के मझूर चूक सौनिया निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति को 16 जुलाई की शाम छह बजे टीएमयू में भर्ती कराया गया था। व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव था और उसकी हालत गंभीर बनी थी। मरीज की रविवार रात सवा एक बजे मौत हो गई। रामपुर के ही 50 वर्षीय संक्रमित अधेड़ व्यक्ति ने भी टीएमयू में दम तोड़ दिया। 19 जुलाई की शाम पौने सात बजे अधेड़ को भर्ती कराया गया और सोमवार सुबह साढ़े छह बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में संक्रमितों के शतक से सभी रिकॉर्ड ध्वस्त
मुरादाबाद। कोरोना ने अब तक मुरादाबाद में संक्रमितों के मिलने के पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। एक दिन में 113 संक्रमित आने से स्वास्थ्य विभाग की परेशानियां बढ़ गई हैं। इससे पहले मुरादाबाद में 39 दिन में मरीजों का शतक लगा था। दूसरा शतक 30 दिन में लगा था। इसके बाद 10 से 12 दिन के अंदर सौ-सौ मरीज आ रहे थे। जुलाई के पहले सप्ताह में संक्रमण की दर बढ़ने से तीन दिन में 100 मरीज मिलने शुरू हुए थे। लेकिन सोमवार को एक ही दिन में 113 मरीजों के पॉजिटिव मिलने से पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। सोमवार को मुरादाबाद में आए संक्रमितों में प्रथमा बैंक की एक मैनेजर और स्टाफ के पांच कर्मचारी भी संक्रमित आए हैं। इसके अलावा टीएमयू के एक निदेशक के पॉजिटिव आने के बाद अन्य निदेशक और उप निदेशकों का सैंपल कराया गया था। सोमवार को आई रिपोर्ट में एक अन्य निदेशक और एक उप निदेशक भी संक्रमित पाए गए।

सीएमओ ने बताया कि सोमवार को कोरोना के रिकार्ड 113 पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें टीएमयू अस्पताल के 59 वर्षीय डायरेक्टर और 42 वर्षीय डिप्टी डायरेक्टर भी शामिल हैं। दोनों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। प्रथमा बैंक की लोन विभाग की 33 साल की मैनेजर, 34 साल के फाइनेंस मैनेजर, 33 और 32 साल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समेत पांच लोग संक्रमित आए हैं। कंजरी सराय निवासी 65 साल के दुकानदार, अगवानपुर शुगर मिल में काम करने वाले 45 साल का कर्मचारी और भोजपुर अस्पताल के वार्ड ब्वाय पॉजिटिव हैं। बुधवार को संक्रमित आए एसबीआई के डिप्टी मैनेजर की 72 साल की मां भी संक्रमित आई हैं। पाकबड़ा निवासी 40 वर्षीय महिला और 17 वर्षीय बेटी पॉजिटिव आई है। मानपुर निवासी सगे भाई संक्रमित आए हैं। इनमें एक की उम्र 25 और दूसरे की 24 साल है। दोनों भाई नोएडा में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। 15 जुलाई को इनके पिता संक्रमित आए थे। किर्गिस्तान से लौटा 24 वर्षीय एमबीबीएस का छात्र भी पॉजिटिव है। किसरौल निवासी छात्र 17 जुलाई को मुरादाबाद पहुंचा था। फैजलपुर निवासी 55 वर्षीय अधेड़, सीएससी बिलारी के कर्मचारी के 60 वर्षीय पिता भी संक्रमित आए हैं। खानपुर निवासी 33 साल की महिला और 15 साल की उसकी बेटी भी पॉजिटिव है। ठाकुरद्वारा निवासी 24 वर्षीय कारपेंटर, 18 वर्षीय युवक और 26 साल का युवक भी संक्रमित आया है। इनमें 18 वर्षीय युवक की बुध बाजार में कपड़े की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed