फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   abhoshek got six places in race of khelo india

खेलो इंडिया : 800 मीटर दौड़ में छठे स्थान पर रहे अभिषेक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
abhoshek got six places in race of khelo india
मुरादाबाद। शहर निवासी एथलीट अभिषेक पाल ने पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मुरादाबाद का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 800 मीटर दौड़ में छठा स्थान प्राप्त किया। हालांकि अभिषेक मेडल पाने में डेढ़ सेकंड से चूक गए, लेकिन उन्होंने निराशा को अपने मन मस्तिष्क में स्थान नहीं दिया है। अभिषेक का कहना है कि वह जानते हैं कि कहां कमी रह गई। इसे सुधार कर फिर प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

मुरादाबाद में पिछले ढाई वर्ष से एथलेटिक्स के कोच की नियुक्ति नहीं हुई है। इसके बावजूद सीनियर खिलाड़ियों की देखरेख में स्थानीय एथलीट अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश स्तर पर पदक जीतने के बाद अभिषेक खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहुंचे। उनके अलावा मुरादाबाद एथलीट ज्योति रानी ने भी इस प्रतिस्पर्धा में जगह बनाई। इन दोनों की तरह एथलेटिक्स की नर्सरी मुरादाबाद में तैयार हो रही है। अगर इन एथलीटों को कोच मिल जाए तो इनके प्रदर्शन में और निखार आएगा। एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बाबर अली का कहना है कि अपने दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक पहुंचना बड़ी बात है। कोच के जरिये बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा तो खिलाड़ी मेडल पाने से चूकेंगे नहीं। प्रशिक्षक और सीनियर खिलाड़ी गौरव ने भी अभिषेक का उत्साह बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed