फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Abhishekam of Shivalinga was done with one and a quarter cup of milk.

Moradabad News: सवा मन दूध से किया शिवलिंग का अभिषेक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Abhishekam of Shivalinga was done with one and a quarter cup of milk.
रामपुर। 15वां शिव चालीसा का उद्यापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। शनिवार देर रात पातालेश्वर शिव मंदिर भमरौआ में सवा मन दूध से शिवलिंग का अभिषेक किया गया। फिर शिव चालीसा, स्तुति और तांडव स्त्रोत का पाठ किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आरंभ पंडित मुन्ना हरि ने शिवलिंग पर गंगाजल चढ़कर आरंभ कराया। इसके बाद आचार्य अतुल शर्मा और मंदिर के पुजारी पं. ललित प्रसाद ने मंत्र उच्चारण कर जल अभिषेक एवं सवा मन दूध से अभिषेक कराया। इसके बाद शिव चालीसा, स्तुति, शिव तांडव, स्तोत्र का पाठ हुआ। उसके बाद शिवालय में दर्शन करने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर पं. मुन्ना हरि बाबा के स्थान पर बाबा की सगाई का शृंगार किया। इस दौरान नाना प्रकार के फल मिठाई मेवा आदि शामिल किए गए थे। मंदिर परिसर को आधुनिक उपकरणों एवं हरियाली, फूल पत्तों से सजाया गया। जिला ब्राह्मण सभा अध्यक्ष पं. संजय शर्मा का पं. मुन्ना हरि ने चरण धुलाकर एवं फूलमाला एवं वस्त्र पहनकर स्वागत किया। बाद में आरती का कार्यक्रम किया गया। इसके बाद आरती की गई। फिर भंडारा एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापार मंडल संदीप सोनी, अश्वनी त्यागी, पं. अतुल शर्मा, शैलेंद्र गुप्ता, अंकुर शर्मा, सचिन अग्रवाल, नरेंद्र अरोड़ा, अवधेश ठाकुर, प्रशांत गुप्ता, पारसमणि, देवांश पांडेय, पं. गोपाल शर्मा, संजय प्रजापति, गौरव गुप्ता, पं. कमल शर्मा, पुजारी ऋषभ शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed