फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A youth was shot dead in Jayantipur

Moradabad News: जयंतीपुर में गोली मारकर युवक की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A youth was shot dead in Jayantipur
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र के जयंतीपुर मीनानगर में वेल्डिंग का काम करने वाले युवक शाहरुख (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बुधवार रात से गायब था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक दुकान के बाहर चबूतरे पर पड़ा मिला। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नामजद आरोपियों से मृतक की मुकदमेबाजी चल रही थी।
विज्ञापन

मझोला के जयंतीपुर मीनानगर निवासी शाहरुख बुधवार की रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद बाहर टहलने गया था। काफी देर बाद भी वह वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में जुट गए। उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। देर रात तक परिजन उसकी तलाश में जुट रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे घर से 100 मीटर की दूरी पर शाहरुख का शव एक दुकान के बाहर चबूतरे पर पड़ा था। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। सूचना मिलने पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता भी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। परिवार के लोगों ने पूछताछ में बताया कि मोहल्ले में रहने वाले अमान, साजिब, अनीस और सालिम से नौ साल पहले शाहरुख का विवाद हुआ था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पक्ष के लोग शाहरुख पर फैसले के लिए दबाव बना रहे थे, लेकिन उसने फैसला करने से इन्कार कर दिया था। इसी रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि शाहरुख की मां अफसाना की तहरीर पर अमान, साजिब, अनीस और सालिम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

00
पिता की हो चुकी माैत, इकलाैता कमाने वाला था शाहरुख
शाहरुख अपने घर में अकेला कमाने वाला था। उसके पिता मुजीबुर्रहमान की सात साल पहले मौत हो गई थी। उस वक्त शाहरुख की उम्र मात्र 15 साल थी। पिता की मौत के बाद शाहरुख ने छोटी उम्र में ही कमाना शुरू कर दिया था। पिता की मौत के कुछ दिन बाद ही एक बहन भी मौत हो गई थी। अब शाहरुख के परिवार में मां अफसाना और दो बहन मुस्कान और फातिमा हैं।

-----------

दूसरे एंगल पर भी जांच कर रही पुलिस
मझोला थाने की पुलिस ने हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मुकदमे की रंजिश के अलावा दूसरे एंगल पर भी जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने इस मामले में कुछ क्लू हाथ लगे हैं, जिसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed