फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A youth was set on fire by pouring petrol on him, in-laws accused

Moradabad News: युवक पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, ससुरालियों पर आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
A youth was set on fire by pouring petrol on him, in-laws accused
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर दोराहा मोहल्ले में रविवार शाम सात बजे शाहवेज पर उसके ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवक आग की लपटों में घिर गया और अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर निकल आया। युवक की बहन सलमा ने पानी डालकर आग बुझाई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो दिन पहले युवक की पत्नी ने तेजाब पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चार साल पहले शाहवेज की शादी गोट निवासी सना के साथ हुई थी। शादी के बाद ही दोनों के बीच विवाद रहने लगा था। पंचायत के बाद दोनों के बीच समझाैता हुआ था, जो ज्यादा दिन नहीं चला। फिर दोनों में आए दिन विवाद होने लगा था। विवाद के चलते ही दो दिन पहले सना ने तेजाब पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत में सुधार होने पर परिजन घर ले आए थे।
विज्ञापन

सलमा ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे शाहवेज घर में बैठा था। इसी दौरान उसकी सास और अन्य ससुराल वाले आ गए। उन्होंने शाहवेज पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शाहवेज आग की लपटों में घिर गया और अपनी जान बचाने को घर से बाहर निकल आया। उसकी बहन सलमा ने आग बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed