फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A youth uploaded an anti-national slogan on Instagram and was arrested

Moradabad News: युवक ने इंस्टाग्राम पर देश विरोधी नारे की पोस्ट की अपलोड, गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
A youth uploaded an anti-national slogan on Instagram and was arrested
मुरादाबाद। इंस्टाग्राम पर देश विरोधी नारे और आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड करने पर रविवार को पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर मूंढापांडे के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी सतपाल अंतिल के निर्देश पर पुलिस टीम त्योहारों के मद्देनजर सोशल मीडिया की निगरानी कर रही थी। इस बीच पुलिस को इंस्टाग्राम पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र से वायरल की गई देश विरोधी एक आपत्तिजनक पोस्ट मिल गई। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने मूंढापांडे थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जांच से पता चला कि पोस्ट मूंढापांडे के गांव सक्टूनगला निवासी बाबू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया है। उसने पाकिस्तान जिंदाबाद और भारत के खिलाफ नारे लिखे थे। उसने समाज में नफरत फैलाने की कोशिश की थी। इस मामले में थाना प्रभारी ने निरीक्षक कृष्ण कुमार की टीम के साथ रविवार को आरोपी बाबू को उसके घर से धर दबोचा। इस मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 353(2) के तहत भड़काऊ और झूठी बातों से समाज में वैमनस्यता फैलाने, बीएनएस की धारा 352 के तहत अपमानजनक पोस्ट कर शांतिभंग करने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। सात साल से कम की सजा वाली धारा होने के कारण पुलिस ने उसे एसडीएम के समक्ष पेश कर सशर्त छोड़ा है। साथ ही अन्य लोगों से भड़काऊ पोस्ट नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed