फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young man who went to rent a car was shot and injured by shrapnel.

Moradabad News: किराये पर कार लेने गए युवक पर फायरिंग, छर्रे लगने से घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to rent a car was shot and injured by shrapnel.
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चंद्र नगर में किराये पर कार लेने आए युवक पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। जिसमें छर्रे लगने से युवक घायल हो गया। पुलिस ने चार नामजद और 15-20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र डिडौरी निवासी मुकुल चौधरी ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चंद्रनगर निवासी अरकान किराये पर कार देता है। मुकुल के भाई उमंग की कार के किराये को लेकर अरकान से विवाद हो गया था। नौ अप्रैल को मुकुल को कहीं जाना था। उसने अरकान से फोन पर बात की तो अरकान ने उसे कार देने के बहाने चंद्रनगर बुला लिया।रात करीब 11:30 बजे मुकुल चंद्र नगर पहुंचातो वहां पहले से खड़े यश गुर्जर, लव, डोरी और अरकान और उसके साथियों ने उसके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। सीने और बाएं बाजू पर छर्रे लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। मुकुल ने फोन पर अपने भाई को बुला लिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आधार पर आरोपी अरकान, यश गुर्जर, लव पचपन और डोरी समेत चार नामजद और 15-20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed