{"_id":"69a4990cc8cf1677340fc96c","slug":"a-young-man-who-came-to-intervene-was-attacked-with-a-knife-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-845612-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बीच-बचाव करने आए युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बीच-बचाव करने आए युवक पर चाकू से हमला
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में दो लोगों के झगड़े में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के कंजरी सराय निवासी अमरपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा हरिओम शनिवार रात करीब नौ बजे कपूर कंपनी से घर लौट रहा था। गाड़ीखाना के पास उसने साहिब सिंह और अजीत उर्फ जीता को आपस में झगड़ते देखा। हरिओम दोनों को समझाने लगा। आरोप है कि तभी अजीत उर्फ जीता ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू कमर के पास लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।