फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young man returning after paying his sister's fees died in an accident

Moradabad News: बहन की फीस जमा कर लाैट रहे युवक की हादसे में माैत

Tue, 29 Apr 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 29 Apr 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
A young man returning after paying his sister's fees died in an accident
सुरजननगर/ठाकुरद्वारा। सड़क किनारे बने पिंडदान स्थल से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार छात्र फिरोज (22) की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव अपने गांव ले गए।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के जसपुर के मोहल्ला बार्ड नंबर 17 निकट चांद वाली मस्जिद निवासी फिरोज (22) सोमवार को सुरजननगर के रामपुर घोघर के इलियास डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली अपनी बहन की बीएससी की फीस जमा करने के संबंध में बाइक से आया था। यहां से लौटते समय दोपहर दो बजे रामपुर घोघर और दुल्हापुर की मंडैया के बीच सड़क किनारे बने पिंडदान स्थल से छात्र की बाइक टकरा गई। जिससे फिरोज सिर के बल सड़क पर ही गिर गया। वह हेलमेट भी नहीं लगाए था। जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई और अधिक खून बह गया। एंबुलेंस से उसे नगर के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घाेषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन भी अस्पताल में आ गए। फिरोज के शव को देखकर रोने लगे। पुलिस भी वहां आ गई लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस ने फिरोज के शव का पंचनामा भरकर उनके परिजनों के हवाले कर दिया। फिरोज की मौत से उसके पिता इलियास, मां शहनाज,छोटे भाई फैजान और बहन साजिया के रोते हुए आंखों से आंसू बह रहे थे। बाद में उसके शव को परिजन अपने घर जसपुर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed