{"_id":"694c4fae75ca73ef9f0ccc9c","slug":"a-young-man-hanged-himself-to-death-after-his-wife-left-for-her-parents-home-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-798373-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पत्नी के मायके जाने पर फंदे पर लटक युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पत्नी के मायके जाने पर फंदे पर लटक युवक ने दी जान
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र के पीर का बाजार में मंगलवार की रात एक युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। बुधवार सुबह परिजन जागे तो उसका शव बरामदे में फंदे पर लटका मिला। कासिम के पिता अली हुसैन और भाई आरिफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार चार दिन पहले उसकी पत्नी विवाद के बाद बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
मझोला क्षेत्र के पीर का बाजार निवासी कासिम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ परिवार से अलग दूसरे मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले कासिम का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई। मंगलवार की रात किसी समय कासिम बरामदे में ही पंखे के कुंडे से दुपट्टे को फंदा बनाकर लटक गया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। घरेलू विवाद में आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है।