{"_id":"6a06347d59d26b0a5e06b141","slug":"a-young-man-died-after-the-balcony-of-a-two-storey-house-collapsed-during-a-strong-storm-moradabad-news-c-278-1-smbd1008-102235-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तेज आंधी में दो मंजिला मकान का छज्जा गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तेज आंधी में दो मंजिला मकान का छज्जा गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में बुधवार रात लगभग ग्यारह बजे आई तेज आंधी में दो मंजिला मकान का छज्जा गिरने से छोटे खां (40) की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
बुधवार की रात को आई तेज आंधी के दौरान छोटे खां अपने पशुओं को घेर में बांधकर घर का गेट बंद कर रहे थे। तभी अचानक तेज हवा में दो मंजिला मकान का छज्जा उनके ऊपर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायल को आनन-फानन पास के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छोटे खां के घर में पत्नी के अलावा दो बेटे और तीन बेटियां हैं। सूचना पर पहुंची थाना भोजपुर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। परिजनों ने पुलिस से किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कराने से मना कर दिया। बृहस्पतिवार को परिजनों ने उनके शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। संवाद
नोट।इस खबर की फोटो ट्रेक पर क्रम संख्या एक व दो है।