फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young man died after being hit by a tractor-trolley on the Moradabad highway.

Moradabad News: मुरादाबाद हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 19 Feb 2026 11:42 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 19 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a tractor-trolley on the Moradabad highway.
ठाकुरद्वारा। मुरादाबाद हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम पैदल जा रहा नगर का एक युवक ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुंडो वाला नई बस्ती वार्ड 17 निवासी फहीम अहमद ( 42) पैदल जा रहा था। मुंशीगंज के पास अचानक आई गांव रामू वाला गणेश की ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गया और उसकी ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची 112 डायल पुलिस उसे नगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची डॉक्टर ने उसे देखने के बाद में घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन और मोहल्ले के लोग भी मौके पर आ गए। बाद में पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को अपने कब्जे में ले लिया। फहीम अहमद एक फैक्ट्री में ड्राइवर का काम करता था। उसकी मौत से उसके मासूम बच्चों अनस, हसन और पुत्री साहिब परवीन के सिर से पिता का साया छिन गया है ।वही उसकी मौत से उसके भाई अजीम और नईम का रोते हुए बुरा हाल था। वहीं रमजान के पहले रोजे पर हुई फहीम अहमद की मौत से परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed