फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young man died after being hit by a high-speed bike, his companion was seriously injured.

Moradabad News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a high-speed bike, his companion was seriously injured.
मैनाठेर। थाना क्षेत्र में बुधवार शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्राम मिलक मोहम्मदपुर बस्तौर निवासी सूरज पुत्र भारत सिंह उर्फ पप्पू अपने साथी समद पुत्र जावेद निवासी पंडित नगला के साथ बुधवार शाम बाइक से क्षेत्र के ही ग्राम जटपुरा से अपने घर लौट रहा था। जब दोनों फरीदपुर हमीर से आगे मुरादाबाद-संभल रोड पर स्थित ज्योंडियर ट्रैक्टर एजेंसी के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि समद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed