{"_id":"6983afcb5baa96f807092598","slug":"a-worker-died-after-being-hit-by-a-sugar-mill-chain-bilari-news-c-307-1-smbd1005-106019-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चीनी मिल की चेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चीनी मिल की चेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Thu, 05 Feb 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। बुधवार को बिलारी चीनी मिल में काम करते वक्त मिल की गन्ना चेन की चपेट में आकर मजदूर राकेश की मौत हो गई। सूचना के बाद भारी तादाद में ग्रामीण चीनी मिल पहुंचे और हादसे पर गुस्सा जताया। इसके बाद ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और मिल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर माफी निवासी राकेश 48 वर्ष पुत्र छिद्दा चीनी मिल में एक ठेकेदार के अंडर में मजदूर के तौर पर काम किया करता था। बुधवार की शाम छह बजे वह चीनी मिल की गन्ना चैन पर काम कर रहा था।
इस बीच वह गन्ना चैन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को छुपाने के लिए चीनी मिल कर्मचारियों ने परिवार के लोगों को सूचना नहीं दी। जिसको लेकर परिवार के लोगों में गुस्सा नजर आया। पुलिस ने मजदूर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
परिजनों ने कोतवाली में चीनी मिल प्रशासन पर कार्रवाई करने को लेकर मांग उठाई। कहा कि लापरवाही के कारण मजदूर की जान गई और परिवार को भी सूचना नहीं दी गई। पीड़ित परिवार को रो रो कर बुरा हाल है।
मजदूर के परिवार में पत्नी गीता के अलावा दो बेटी रूबी और नीतू में नीतू अविवाहित हैं। जबकि दो बेटे विक्की और पंकज की शादी हो चुकी है। गम से बेहाल परिवार को सगे संबंधी और रिश्तेदार ढांढस बंधाते रहे।