फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A woman was raped and her video was threatened with virality and Rs 5 lakh was extorted from her.

Moradabad News: युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले पांच लाख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
A woman was raped and her video was threatened with virality and Rs 5 lakh was extorted from her.
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में किरायेदार के दोस्त नासिर ने मकान मालिक की बेटी के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने इस वीडियो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल किया। आरोपी ने उससे पांच लाख रुपये भी वसूल लिए। युवती ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी नासिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

32 वर्षीय युवती ने मझोला थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनके मकान में अजय और उनका परिवार किराये पर रहा था। अजय से मिलने मुगलपुरा के पीरगैब निवासी उसका दोस्त नासिर आता रहता था। इसी दौरान युवती की नासिर जान पहचान हो गई। आरोपी ने पीड़िता से डेढ़ लाख रुपये उधार ले लिए लेकिन आरोपी ने रुपये वापस नहीं किए। एक दिन नासिर उसके घर आया उस वक्त अजय और उनके परिवार के लोग बाहर गए थे। पीड़िता ने नासिर से अपने रुपये मांगे तो आरोपी उसे खींच कर कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी ने इस वीडियो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी ने पीड़िता से साढ़े तीन लाख रुपये और वसूल लिए। इसके बाद भी आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता विरोध करती तो आरोपी अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर शांत कर देता था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी नासिर के खिलाफ बीएनएस की 316 (2), 64, 352, 351 (2) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed