फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A woman fell down after her dupatta got stuck on a bike and got injured

Moradabad News: बाइक पर दुपट्टा फंसने से गिरी महिला, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
A woman fell down after her dupatta got stuck on a bike and got injured
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। कांठ-ठाकुरद्वारा मार्ग पर बाइक के पहिये में दुपट्टा फंसने से पूजा सड़क पर गिरकर घायल हो गई। बाइक चला रहा पति महिला को लेकर सीएचसी में पहुंचा, जहां से महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव सरकार परम निवासी पूजा पति राजीव के साथ बाइक से उत्तराखंड के काशीपुर स्थित अपने मायके गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे पूजा पति के साथ बाइक से ठाकुरद्वारा-कांठ मार्ग पर जा रही थी। बाइक के पीछे के पहिये में पूजा का दुपट्टा फंस गया। इससे पूजा सड़क पर गिर गई। वहीं, पहिये में दुपट्टा फंसे होने के चलते पूजा करीब 50 मीटर तक बाइक के साथ घसीटते हुए चली गई। पूजा की चीख सुन पति ने बाइक रोकी। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायल पूजा को नगर को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article