फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A woman died after a couple returning from a relative's house for Eid together skidded off their bike.

Moradabad News: ईद मिलकर रिश्तेदारी से लौट रहे दंपती की बाइक फिसलने से महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
A woman died after a couple returning from a relative's house for Eid together skidded off their bike.
कांठ। रिश्तेदारी में ईद मिलकर वापस लौट रहे दंपती की बाइक मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग पर छजलैट के गांव दाड़ी महमूदपुर के पास अचानक अनियंत्रित हो कर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार रुखसाना की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

अमरोहा के थाना नौगांवा अंतर्गत गांव जमना खास निवासी नवील अख्तर अंसारी शनिवार को अपनी पत्नी रुखसाना और दस साल के बेटे अहमद रजा के साथ छजलैट थाना क्षेत्र के गांव कुरी-रवाना अपनी ससुराल में ईद मिलने आए थे। रात को करीब साढ़े दस बजे तीनों बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

जब यह मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग पर स्थित छजलैट के गांव दाड़ी महमूदपुर के पास पहुंचे तो बाइक अचानक अनियंत्रित हो फिसलकर गिर गई। जिसमें बाइक सवार रुखसाना (45) और नवील अख्तर गंभीर घायल हो गए। जबकि बेटा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर कुरी-रवाना से रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। घायल दंपती को इलाज के लिए छजलैट के निजी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने रुखसाना को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम गया। इलाज के बाद परिजन नवील अख्तर को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed