{"_id":"69b9a911154c2bf2120cfc94","slug":"a-woman-consumed-poison-due-to-family-dispute-and-was-hospitalized-moradabad-news-c-279-1-mo11005-114246-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पारिवारिक कलह में महिला ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पारिवारिक कलह में महिला ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
Wed, 18 Mar 2026 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। पारिवारिक कलह में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे देर रात नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला को एक क्षेत्र के पूर्व विधायक की भतीजी बहू है। एक गांव निवासी महिला की अपने पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिस पर तनाव में महिला ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर ससुराल वालों ने महिला को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर महिला के मायके पक्ष के संभल निवासी भी आ गए। वे महिला को प्राथमिक उपचार के बाद वहां से अपने साथ ले गए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन