{"_id":"6a0396ee7abec10d2d03880a","slug":"a-two-member-team-conducted-an-investigation-into-the-harassment-case-involving-a-female-professor-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-900290-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: महिला प्रोफेसर के उत्पीड़न मामले में दो सदस्यीय टीम ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: महिला प्रोफेसर के उत्पीड़न मामले में दो सदस्यीय टीम ने की जांच
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के एक अशासकीय कॉलेज के प्राचार्य पर महिला प्रोफेसर द्वारा लगाए गए उत्पीड़न के आरोप में दो सदस्यीय समिति ने जांच की है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी का कहना है कि रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी गई है।
महिला प्रोफेसर ने आईजीआरएस पर भेजी शिकायत में प्राचार्य पर वरिष्ठता सूची के अभिलेखों में गलत सूचना देने और पक्षपातपूर्ण व दुर्भावनापूर्ण मानसिकता से कार्य करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा प्राचार्य द्वारा छोटी मूर्ति को धार्मिक रंग देकर माहौल खराब करना बताया था। महिला प्रोफेसर ने प्राचार्य पर अपनी छवि धूमिल करने और पूरे महाविद्यालय में सिर्फ उनकी ही मेज-कुर्सी की दिशा बदलने की भी शिकायत अपने प्रार्थनापत्र में की थी।
क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशक के निर्देश पर रामपुर और मुरादाबाद के कॉलेज के दो प्राचार्यों की समिति ने मामले की जांच की है। उन्होंने दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर रिपोर्ट दी थी। इसके बाद हमने इस रिपोर्ट को निदेशालय को भेज दिया है।