{"_id":"5db860588ebc3e93d62b22f9","slug":"a-teenager-dies-of-a-heart-attack-while-watching-a-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म देखते समय दिल का दौरा पड़ने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म देखते समय दिल का दौरा पड़ने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Tue, 29 Oct 2019 09:22 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 29 Oct 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
श्रीकृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस के निदेशक प्रफुल्ल अग्रवाल के किशोरवय पौत्र का शहर में गोवर्धन पूजा के पर्व के अवकाश में एक सिनेमा हॉल में फिल्म देखते समय हार्ट फेल हो गया। आनन-फानन में उसे मुरादाबाद ले जाया गया लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सोमवार को गोवर्धन पूजा की शाम को प्रफुल्ल अग्रवाल के पुत्र राहुल अग्रवाल व उनके दोस्तों के परिजनों ने शहर के ही अजंता सिनेमा में चल रही फिल्म हाउस फुल-4 का शो देखने का कार्यक्रम बनाया।
विज्ञापन
राहुल अग्रवाल के साथ उनका चौदह साल का बेटा अंश अग्रवाल भी फिल्म देखने गया था। फिल्म देखते समय ही देर शाम अचानक उसे पसीना आया। दांत भिंचने लगे। परिजन तत्काल उसे शहर के निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
वहां से उसे मुरादाबाद ले जाने की सलाह दी गई लेकिन मुरादाबाद में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। सिम्स के निदेशक प्रफुल्ल अग्रवाल ने बताया कि डाक्टरों ने बताया कि उसका हार्ट फेल हो गया। इससे पहले उसके साथ कभी ऐसा नहीं हुआ। अचानक हार्टफेल कैसे हो गया, इस पर डाक्टर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।