फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A teenage girl watching a fight between snake and mongoose she bitten by a snake and died

सांप और नेवले की लड़ाई मारी गई गुलिस्ता: घर में लड़ रहे थे दोनों, आनंद उठाते-उठाते पहुंच गई करीब और फिर...

Sat, 03 Aug 2024 09:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 03 Aug 2024 09:58 PM IST
सार

सांप और नेवला आपस में लड़ाई करते-करते वहीं से कमरे में घुस आए। गुलिस्ता उर्फ छोटी नेवले और सांप की लड़ाई का आनंद उठाते उठाते उनके थोड़ा करीब पहुंच गई। जिस पर सांप ने नेवले से लड़ाई छोड़ उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
A teenage girl watching a fight between snake and mongoose she bitten by a snake and died
मृतक गुलिस्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के रामपुर के भोट थाना क्षेत्र नरखेड़ा गांव में शुक्रवार शाम करीब छह बजे सांप और नेवले की लड़ाई देख रही एक किशोरी पर अचानक सांप ने हमला कर दिया। परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान देर रात किशोरी की मौत हो गई।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नरखेड़ा गांव निवासी मोहम्मद यासीन की (16) वर्षीय पुत्री गुलिस्ता उर्फ छोटी को सांप ने काट लिया, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे मोहम्मद यासीन के घर में सांप और नेवला निकल आया। सांप और नेवला एक दूसरे से लड़ने लगे। इस दौरान उनकी पुत्री गुलिस्ता उर्फ छोटी और उनकी पत्नी घर पर अकेली थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांप और नेवला आपस में लड़ाई करते-करते वहीं से कमरे में घुस आए। गुलिस्ता उर्फ छोटी नेवले और सांप की लड़ाई का आनंद उठाते उठाते उनके थोड़ा करीब पहुंच गई। जिस पर सांप ने नेवले से लड़ाई छोड़ उस पर हमला कर दिया। सांप ने युवती को काट लिया, जिससे हड़कंप मच गया। सांप और नेवले की लड़ाई देख रहे लोगों ने आनन फानन में लाठियों के बल पर सांप को हटाने का प्रयास किया। मगर सांप युवती के लपेटा डाल कर बैठा रहा और काट कर कमरे में रखे संदूक ने नीचे घुस गया। 

विज्ञापन

परिजन युवती को इलाज के लिए एक नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। परिवार में हुई अचानक मौत से कोहराम मच गया। जबकि यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। वहीं लोगों ने सपेरे को बुलाकर सांप को पकड़वा दिया। परिजनों ने शनिवार की दोपहर बाद युवती का दफन कर दिया।

सर्पदंश से किसान की मौत
बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में नगर के मोहल्ला विसारत नगर निवासी हरविंदर सिंह (32) को खेत में घास काटने के दौरान सांप ने काट लिया। जिससे उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाली क्षेत्र में नगर के मोहल्ला विसारत नगर निवासी गुरबाज सिंह पुत्र गुरबचन सिंह ने शनिवार की दोपहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सूचना दी कि उसका भाई हरविंदर सिंह शनिवार की सुबह खेत में घास काट रहा था। इस दौरान सांप ने उसे काट लिया। वह उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने परिजनों की सहमति पर युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि परिजनों की सहमति के अनुसार शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु का असली कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed