फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A studio attacked a faction over a dispute regarding bike parking.

Moradabad News: बाइक खड़ी करने के विवाद में युवकों ने दुकानदार पर किया हमला, एक धरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A studio attacked a faction over a dispute regarding bike parking.
कांठ। दुकान के आगे बाइक खड़ी करने को लेकर दोपहर में हुई कहासुनी के बाद शाम को एकत्र होकर आए युवकों ने दुकानदार पर अचानक हमला कर दिया। हमले में दुकानदार लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

मारपीट कर भाग रहे युवकों में से भीड़ ने एक को दौड़कर पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। घायल का सीएचसी में इलाज व मेडिकल कराया गया है।
नगर के मोहल्ला पृथ्वीगंज निवासी बुद्धू सिंह प्रजापति की रेडीमेड और मिट्टी के बर्तनों की दुकान मुरादाबाद-हरिद्वार हाइवे के किनारे गुरुद्वारा के सामने है। बुधवार की दोपहर बुद्ध सिंह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी एक युवक ने अपनी बाइक को दुकान के आगे खड़ा कर दिया। बुद्धू सिंह ने बाइक साइड में लगाने को कहा तो युवक गाली-गलौज करने लगा। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला शांत हो गया। लेकिन आरोप है कि शाम को आरोपी युवक अपने 10-12 साथियों के साथ आया और दुकान पर बैठे बुद्धू सिंह पर अचानक हमला कर दिया। सिर में गहरी चोट आने से वह लहूलुहान हो गए। आसपास भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

मारपीट कर भागते युवकों में से भीड़ ने एक युवक को पीछा कर पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी दो बाइकों को छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेते हुए बाइकों को भी कब्जे में ले लिया। घायल का सीएचसी में इलाज व मेडिकल कराया है। एसएचओ सुदेश पाल सिंह ने कहा कि मामला दुकान के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed