फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Five students burnt due to lightning in TMU, shocking video from Moradabad

UP: टीएमयू में बिजली गिरने से पांच छात्र झुलसे, एक रेफर...तीन की हालत ठीक, मुरादाबाद से हैरान करने वाला वीडियो

Sat, 12 Apr 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 12 Apr 2025 02:32 AM IST
सार

टीएमयू परिसर में बिजली गिरने से झुलसे पांच छात्रों में से तीन की हालत में सुधार होने पर उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। दो छात्रों की हालत गंभीर है, जिनमें से एक को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। अब घटना का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
UP: Five students burnt due to lightning in TMU, shocking video from Moradabad
टीएमयू में बिजली गिरने से झुलसे छात्र - फोटो : संवाद

विस्तार

टीएमयू परिसर में बृहस्पतिवार रात बिजली गिरने से झुलसे पांच छात्रों में तीन की हालत में सुधार होने पर होने पर उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। दो छात्रों की हालत गंभीर है। इनमें एक छात्र को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। दूसरे छात्र के परिजन भी उसे दिल्ली ले जाने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के दामो सागर निवासी संस्कार जैन बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है। सिद्धांत कुमार बीसीए फाइनल वर्ष, मेरठ निवासी मानव सिंह बीएससी नर्सिंग, प्रयागराज निवासी शिवेश सिंह बीए एलएलबी और ललितपुर निवासी बंटी राजा बीसीए तृतीय वर्ष का छात्र है। पांचों छात्र टीएमयू में न्यू हॉस्टल वर्धमान भवन में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


UP: टीएमयू में बिजली गिरी... बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े पांच छात्र झुलसे; दो की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे सभी छात्र पैदल ही मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और बारिश शुरू हो गई। छात्र पेड़ के नीचे खड़े हो गए तभी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से पांचों छात्र झुलस गए थे। सभी को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था।

शुक्रवार को छात्रों के परिजन भी टीएमयू पहुंच गए। छात्र संस्कार जैन, सिद्धांत कुमार, मानव सिंह की हालत में सुधार होने पर शुक्रवार को आईसीयू से जनरल वार्ड से शिफ्ट कर दिया गया। शिवेश और बंटी राजा की हालत गभीर बनी हुई है। शिवेश को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। परिजन छात्र को लेकर दिल्ली चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed